Thursday, 16 September 2021

*अमोलक सिंह जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए संजीव कुमार मुन्ना**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*अमोलक सिंह जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए संजीव कुमार मुन्ना*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
आज पूजनीय निरवेन्द्र कुमार मुन्ना पूर्व विधायक जी के कर्मठ एवं इमानदार साथी अमोलक सिंह जी का निधन हो गया था ।
सरदार अमोलक सिंह जी ने सदैव निरवेन्द्र कुमार मुन्ना जी के साथ संघर्ष किया । उन्होंने कई किसान आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं किसानों की आवाज को बुलंद किया । वह प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं । सरदार अमोलक सिंह जी पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मुन्ना जी के त्रिकोलिया आवास को अपना पहला घर मानते थे तथा पूर्व विधायक जी के परिवार को बहुत ही प्रेम करते थे।

आज सरदार अमोलक सिंह जी के अंतिम दर्शनों के लिए संजीव कुमार मुन्ना अपने तमाम साथियों के साथ उनके निज निवास खैराना पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए । संजीव कुमार मुन्ना ने अपने तमाम साथियों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हो परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त की ।

संजीव कुमार मुन्ना जी ने कहा कि सरदार अमोलक सिंह जी मेरे परिवार के अभिन्न अंग थे । उन्होंने सदैव मेरा मार्गदर्शन किया व मेरे दुख के समय में मुझे हर प्रकार का सहयोग एवं साथ दिया । मेरे परिवार के सदस्य सरदार अमोलक सिंह जी का निधन मेरी निजी क्षति है ।

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...