Thursday, 16 September 2021

*"आप" से नजदीकियां क्या बढ़ी इनकम टैक्स वाले घर पहुंच गए...**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*"आप" से नजदीकियां क्या बढ़ी इनकम टैक्स वाले घर पहुंच गए...*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
सोनू सूद पर IT का छापा:अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोप के बाद इनकम टैक्स की टीम एक्टर के मुंबई दफ्तर पहुंची, 5 अन्य लोकेशन पर भी सर्वे किया
एक घंटा पहले

तस्वीर 27 अगस्त की है, जब सोनू सूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे। केजरीवाल ने सोनू सूद को बच्चों के एक स्पेशल प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। IT टीम अभी सोनू के मुंबई स्थित दफ्तर पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोपों के बाद IT की टीमों ने सोनू सूद और उनकी कंपनियों से जुड़ी 6 जगहों पर सर्वे किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने सोनू सूद को स्कूली छात्रों से जुड़े प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस दौरान उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी चली थीं, पर सोनू ने खुद कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी सियासत पर कोई बात नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...