Monday, 13 September 2021

*महिला सरपंच बनवा रही थी गौशाला, बेटा कर रहा था गायों की तस्क’री**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*महिला सरपंच बनवा रही थी गौशाला, बेटा कर रहा था गायों की तस्क’री*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
मध्य प्रदेश के मंदसौर में गौरक्षा की आढ़ में गायों की तस्क’री का मामला सामने आया है। जहां पु’लिस ने 2 पीकअप को जब्त कर 7 गाये 3 केडो को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में ग्राम ढिकनिया का सरपंच पुत्र का हाथ था। जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामले की खास बाते ये है कि ढिकनिया की सरपंच खुद गौरक्षा का बीड़ा उठाए हुए थी। वह सरकारी खर्च से गाँव में गौशाला बनवा रही थी। जहां एक तरफ सरपंच गौशाला बनवा रही थी तो दूसरी और बेटा गायों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि सरपंच पुत्र घनश्याम पिता अमृतराम पाटीदार ने 8 सितंबर को गांव में स्कूल के पास विचरण कर रही गायों को तस्करों को सौंपा था।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दीपाखेड़ा में नाकेबंदी की और गायों को कटान के लिए ले जा रही पीकअप को रोक लिया। जिसमे से 7 गाये 3 केडो को बरामद किया। पुलिस ने पीकअप को जब्त कर मौके से ही आरोपी फक्कू पिता दीपा भील, मानसिंह पिता रतनलाल भील, तेरु पिता कमला भील निवासी झाबुआ को गिरफ्तार किया।

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...