*वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद*
*शुभम नागर - मिनर्वा न्यूज़*
*अमरोहा* में वैक्सीनेशन अभियान के दौरान थाना देहात के लालू नगला गाव के प्राथमिक विद्यालय में कोविड-19 सेंटर पर वैक्सीन लगवाने को लेकर पूरा गांव प्राथमिक विद्यालय में इकट्ठा था तभी लाइन में लगे लोगों में मामूली कहासुनी मे दो पक्ष आपस में भिड़ गए आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक दर्जन से ज्यादा लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं पास में खड़े किसी युवक ने मारपीट की वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया दिया है।स्वास्थ्य विभाग शुरू से ही टीकाकरण केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा की मांग करता आ रहा है। अब जबकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की कवायद युद्ध स्तर पर जारी है, तब केंद्रों की संख्या पांच गुना तक बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि पूरा मामला अमरोहा के थाना देहात इलाके के, लालू नगला गांव का है जहां कोविड-19 का सेंटर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में लगा हुआ था सभी लाइन में लगने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए मारपीट इतनी भयानक हुई कि एक दर्जन से ज्यादा लोग एक दूसरे को मारने पीटने लगे जिस की वीडियो पास में खड़े किसी युवक ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और वैक्सीन सेंटर पर मची अफरा-तफरी को शांत कराया, दोबारा टीकाकरण शुरू कराया गया।
No comments:
Post a Comment