Tuesday, 14 September 2021

*दिसंबर से पहले करा ले यह काम तो नही होगा एकाउंट फ्रीज**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज*

*दिसंबर से पहले करा ले यह काम तो नही होगा एकाउंट फ्रीज*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज*

#दिल्ली: #भारतीय_रिजर्व_बैंक ने सोमवार को तमाम बैंकों के ग्राहकों को एक बड़ी राहत दी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कोई भी बैंक दिसंबर 2021 तक किसी ग्राहक का खाता इस आधार पर फ्रीज (Account Freez) नहीं कर सकता है कि उसने अपनी केवाईसी अपडेट (KYC Update) नहीं करवाया। दरअसल, केवाईसी के नाम पर इन दिनों कई ठग लोगों को चूना लगाने का काम (Fraud on the name of KYC Update) कर रहे हैं। ऐसे में आरबीआई ने लोगों को ठगों से बचकर रहने का अलर्ट भी जारी किया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को एक अलर्ट जारी कर बैंक कस्टमर्स को सतर्क रहने को कहा है। आरबीआई का कहना है कि इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि बैंक ग्राहकों को केवाईसी (Know Your Customer) अपडेट करने के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। अगर कस्टमर ने कॉल, मैसेज या अवैध ऐप पर अपनी जानकारी साझा की तो ठगों को उसके अकाउंट का एक्सेस मिल जाएगा और वे ग्राहक को चूना लगा सकते हैं। आरबीआई ने लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...