*मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम व नियंत्रण के लिए शहर में चला अभियान, एसडीएम ने लिया जायजा*
*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
शहर के जलजमाव के स्थलो पर फायर बिग्रेड ने किया एंटीलार्वा छिड़काव
मंगलवार को एसडीएम (सदर) डॉ अरुण कुमार सिंह की देखरेख में शहर के सभी 30 वार्डों में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मच्छर व वेक्टर जनित रोगों से निजात दिलाने हेतु सघन अभियान चला।
नगर पालिका परिषद लखीमपुर व मलेरिया विभाग ने मिलकर सभी 30 वार्डों के जलजमाव वाले स्थलों को चिन्हित कर तय रोस्टर के मुताबिक उनमें एंटीलार्वा का छिड़काव, फागिंग की मुहिम चलायी। वही फायर बिग्रेड की गाड़ियों से शहर के बरखेरवा, नहर पटरी, शिव कॉलोनी, वाईडी कॉलेज फील्ड समेत शहर के चिन्हित जलजमाव वाले स्थलों पर मुहिम चलाकर एंटी लारवा का छिड़काव हुआ। जिसका एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने स्वयं भ्रमण कर जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि एंटी लार्वा का छिड़काव प्रातः 7:00 से 11:00 तक एवं फागिंग शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ियों भी शहर के जलजमाव वाले स्थलों एवं तालाबों में एंटीलार्वा का छिड़काव करती मिली। ईओ, नपाप लखीमपुर आर.आर. अम्बेश ने बताया कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई नायक की नेतृत्व में एक-एक टीमें गठित की, जो निरंतर सक्रियता से काम करके अभियान को सफल बना रही। वही प्रतिदिन चार-चार वार्डो के समूहों में फागिंग भी कराई जा रही। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका परिषद व फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment