*जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के नवागत थाना प्रभारी का प्रधान व भाजपा मैलानी मंडल महामंत्री ने किया भव्य स्वागत*
*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज*
आपको बताते चलें पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ के आदेशानुसार जिले के आला अधिकारियों ने आदेश का पालन कराते हुये थाना हैदराबाद के प्रभारी अजय कुमार शर्मा का स्थानांतरण जिला उन्नाव व नवागत हैदराबाद थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा को थाने का प्रभार सौंपा थाना पहुंचते ही ग्राम सभा कोटवारा प्रधान सुशील कुमार वर्मा व ग्राम सभा वास गांव प्रधान सोमनाथ मिश्रा तथा भाजपा मैलानी मंडल महामंत्री मिथिलेश कुमार मिश्रा ने नवागत थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और जनता को संदेश देते हुये बताया कि हमारे नवागत थाना प्रभारी के रहते हुये थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं होने देंगे और साथ ही साथ यह भी बताया की जनता किसी समय भी हमसे फोन पर अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना दे सकते सूचना देने के उपरांत त्वरित कार्यवाही की जायेगी क्यों कि हम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं न ही कि अपने लिये।
No comments:
Post a Comment