Friday, 3 September 2021

*संयुक्त किसान महापंचायत का एस.डी.पी.आई. पूर्ण समर्थन करती है - रियाज़ सिद्दीकी*

*संयुक्त किसान महापंचायत का एस.डी.पी.आई. पूर्ण समर्थन करती है - रियाज़ सिद्दीकी*
मुजफ्फरनगर में 5 सितम्बर को होने वाली संयुक्त किसान महापंचायत को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पूर्ण समर्थन करती है तथा किसानों का सहयोग करेगी। यह बात एस.डी.पी.आई. लखीमपुर (खीरी) जिलाध्यक्ष रियाज़ सिद्दीकी कही। 
रियाज़ सिद्दीकी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय इतिहास का पहला ऐसा कानून है जिसे किसानों को मार कर बताया जा रहा है कि यह कानून आपके फायदे के लिए है। किसान पिछले 9 महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे है और अपनी जायज मांगो को सरकार तक पहुँचा रहे है इसके बावजूद केंद्र सरकार उनकी मांगों को मानने को तैयार नही है। प्रदर्शन करते हुए 500 से अधिक किसान शहीद हो चुके है। जबकि अभी कुछ रोज पहले पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में भी एक किसान गंभीर रूप से घायल होने के बाद शहीद हो गया था। इतने किसानों की मौत के बाद भी केंद्र सरकार अपने तीनो कृषि कानून लागू करने पर अड़ी है।
सरकार का कानून लागू करने की जिद से आम जनता में रोष बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को होने वाली संयुक्त किसान महापंचायत का सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया समर्थन करती है और इन काले कृषि कानूनों की खिलाफत करती है।
रियाज़ सिद्दीकी ने कहा कि भले ही हर इंसान किसान न हो लेकिन खाने के लिए अनाज की व्यवस्था किसानों पर ही निर्भर है। इसीलिए हर एक नागरिक को किसानों का समर्थन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...