*मध्य प्रदेश में नाबालिग से रेप के आरोप में बीजेपी नेता समेत तीन गिरफ्तार*
*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ बला’त्कार के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्ता’र किया है, एएनआई ने गुरुवार को ये जानकारी दी।
भोपाल के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने समाचार एजेंसी को बताया कि गिरफ्ता’रियां भोपाल के एक होटल के कैमरे की फुटेज के आधार पर की गईं, तीनों लोगों ने नाबालिग के साथ बला’त्कार किया। थोटा ने कहा कि लड़की को एक अन्य महिला आगरा से भोपाल लाई थी।
एएनआई ने बताया कि भाजपा ने डिंडोरी जिले के अपने कार्यालय प्रभारी मनीष नायक की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी, क्योंकि वह आरोपियों में से एक है।
हिंदी दैनिक दैनिक भास्कर के अनुसार गिर’फ्तार किए गए दो अन्य लोगों की पहचान दिनेश अवधिया और अमित सोनी के रूप में हुई है। अवधिया कथित तौर पर डिंडोरिया के जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रमुख हैं। हालांकि, पुलिस या पार्टी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोनी कथित तौर पर डिंडोरिया में एक पेट्रोल पंप का मालिक है।
पुलिस ने इससे पहले मामले में दो महिलाओं समेत तीन अन्य को गिर’फ्तार किया था। भोपाल के अशोक नगर थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये लोग नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने में कथित रूप से शामिल थे।
पीड़िता हरियाणा के पलवल की रहने वाली है। घर से मुंबई जाने के लिए निकली थी। लेकिन पारुल नाम की महिला उसे भोपाल लेकर आ गई। उसे देह व्यापार में दखेलना चाहा। उसने पैसों के बदले पीड़िता का कई बार दुष्क’र्म कराया।
No comments:
Post a Comment