Friday, 27 August 2021

*विस चुनाव मे सपा से कौन* - *सुनील भार्गव या श्रीकृष्ण राज**क्राइम ब्यूरो खीरी*

*विस चुनाव मे सपा से कौन* - *सुनील भार्गव या श्रीकृष्ण राज*

*क्राइम ब्यूरो खीरी*

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान ने अपने नेताओं का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। पार्टी अपने प्रत्यशियों की जमीनी पकड़ व जनता का मूड भाप रही है।

जनपद लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को काफी ज्यादा मंथन करना पड़ रहा है। इस सीट पर जहाँ पूर्व विधायक सुनील भार्गव उर्फ लाला अपनी दावेदारी पेश कर रहे है तो वही दूसरी तरफ पूर्व राज्यमंत्री व सपा के कद्दावर नेता बंशीधर राज के सुपुत्र डॉ श्रीकृष्ण राज बराबर टक्कर दे रहे है। अब देखना ये होगा कि पार्टी आलाकमान किसके नाम पर अंतिम मुहर लगता है। 

*श्रीकृष्ण राज* 

*ताकत*  1 - पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने को तैयार।
2 - बंशीधर राज के पुराने साथियो का भरपूर सहयोग।
3 - बेहजम ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीत कर कराया ताकत का एहसास।
4 - भाजपा को चुनावी रणनीति में मात देने का हुनर।

*कमजोरी* 1 - अभी तक आम जनता से दूरी।
2 - युवाओ के बीच मे अभी पहुच नही।
3 - अभी तक स्थानीय नेताओं का सहयोग न मिलना


*सुनील भार्गव*

*ताकत* 1 - विधायक रहते कराए गए अपने द्वारा विकास कार्य।
2 - सपा के प्रदर्शनो में सक्रिय भूमिका।
3 - स्थानीय सपा नेताओं से बेहतर तालमेल।
4 - दो विधानसभा का अनुभव।

*कमजोरी* 1 - सिर्फ चुनिंदा लोगो से मिलने पर , आम कार्यकर्ताओ व सपा के वोटरों में रोष।
2 - चुनाव बाद पहले की तरह सक्रियता की कमी।
3 - मितौली ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा का प्रत्याशी न उतारना।

No comments:

Post a Comment

बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज

*बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज* अमित कुमार रिपोर्टर मिनर्वा न्यूज  *बरवर खीरी। नगर के ...