Thursday, 29 July 2021

सीएससी वीएल‌ईयों ने भरी हुंकार-हमें हमारा हक दे सरकार* इंतजार खान ब्लॉक रिपोर्टर पसगवां

*सीएससी वीएल‌ईयों ने भरी हुंकार-हमें हमारा हक दे सरकार*
इंतजार खान ब्लॉक रिपोर्टर पसगवां


*जहानीखेड़ा* ग्राम पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया में वीएल‌ईयों  का चयन न किए जाने से नाराज वीएलईयों ने अपने-अपने सेंटरों को बंद कर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। और बताया की उन्होंने सरकार के समस्त काम नाम मात्र के कमीशन पर किए  उन्होंने न कभी मानदेय के लिए मांग की न ही कमीशन बढ़ाने की। सर्दी गर्मी बरसात कोरोना काल जैसी महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए घर-घर जाकर लोगों के ट्रांजैक्शन कर  उनकी सहायता की। किंतु अब योगी सरकार उन्हीं  सीएससी वीएल‌ई के साथ अन्याय कर रही है ग्राम सचिवालय में सीएससी वीएल‌ईयों के स्थान पर दूसरों का चयन कर प्रदेश के समस्त वीएल‌ई को बेरोजगार बना रही है यदि ऐसा होता है तो सीएससी संचालक अपने हक के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी बात रखेंगे।
इस मौके पर पिहानी ब्लाक के सीएससी वीएल‌ई रवि कुमार, धीरज कुमार तथा सुमित कुशवाहा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...