Thursday, 27 May 2021

अमरोहा न्यूज़। शुभम नागर सिटी रिपोर्टर *ट्रैन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत*

अमरोहा न्यूज़
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर 

 *ट्रैन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत* 

अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
यह घटना नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित माल गोदाम के सामने हुई। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने देख कर जीआरपी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी माहिर अब्बास जैदी मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

No comments:

Post a Comment

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी में तैनात विद्युत उपखंड अधिकारी के सरकारी सीयूजी नंबर पर प्...