Monday, 15 March 2021

*कार में दो लाख की शराब लाते दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े।* (नितिन शर्मा जिला ब्यूरो)*

**कार में दो लाख की शराब लाते दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े।* (नितिन शर्मा जिला ब्यूरो)* 

गजरौला(अमरोहा)। सैंट्रो कार में लाई जा रही दो लाख रुपये की देशी और विदेशी शराब समेत पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ लिया। बरामद शराब पंचायत चुनाव में बिक्री को मुरादाबाद ले जाई जा रही थी। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तस्कर शातिर हैं और पूर्व में चार बार चोरीछिपे कार में ही शराब की सप्लाई मुरादाबाद ले जा चुके हैं।
रविवार को थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ सत्येंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ खादगूजर तिराहे से रायपुर शुमाली मार्ग पर घेराबंदी कर एक सेंट्रो कार को रुकवा लिया। इसमें देशी और विदेशी शराब की पेटियां रखी हुई थीं।कार में सवार सुक्खन निवासी गांव इकौंदा थाना सैदनगली और दीपक गौड़ निवासी गोविंद नगर थाना कटघर जिला मुरादाबाद को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने स्वीकार किया कि वे शराब का धंधा करते हैं और बरामद शराब को पंजाब से लाकर मुरादाबाद ले जा रहे थे। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर कार को सीज कर दिया गया

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...