Sunday, 27 December 2020

कोतवाली पुलिस ने कराई परिजनों के सामने प्रेमी युगल की शादी,

कोतवाली पुलिस ने कराई परिजनों के सामने प्रेमी युगल की शादी, 
सुमन वर्मा MINERVA NEWS

जंगबहादुरगंज । पसगवां कोतवाली परिसर में बने दुर्गा मां के मंदिर के समक्ष परिवारों के सदस्यों की सहमति से एक प्रेमी युगल के जोड़े की शादी पसगवां कोतवाली पुलिस ने अपने सामने लड़का लड़की ने एक दूसरे को वरमाला डालकर और मांग में सिन्दूर  भरकर एक दूजे के होने के साथ जीवन भर साथ निभाने का बचन लिया । पसगवां कोतवाली के कस्बा जंगबहादुरगंज निवासी सुधाकर का कस्बे में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की श्रीदेवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी ये बात जब लडक़ी को पता चली तो उसने हंगामा खड़ा कर थाना पुलिस कर दी । लेकिन लोगो व पुलिस के समझाने के बाद दोनों परिवारों के परिजन व लड़का लड़की राजी हो गये ।  पुलिस ने दोनों परिवारों के लोग को शिकायत के बाद थाने बुलबाया जहां दोनों तरफ से राजनैतिक लोग भी एकत्र हुए । लड़का शादी को राजी नही था । लेकिन लड़की सुधाकर से शादी को अड़ गई । जिसके बाद दोपहर पसगवां कोतवाली परिसर में ही दुर्गा मां के मंदिर में दोनों लड़का लड़की ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर मांग में सिंदूर भरकर शादी कार्यक्रम सम्पन किया शादी की सारी रस्मे पंडित रावेन्द्र ने की। कार्यक्रम में दर्जनों पुलिस कर्मी सहित कई नेता व परिवार के लोग शामिल थे । इस शादी में जंगबहादुरगंज कस्बे की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगिता सिंह शालू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...