Sunday, 6 September 2020

आवारा गाय का इलाज के दौरान हुई मृत्यु, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने की गौमां की अंतिम क्रिया

 आवारा गाय का इलाज के दौरान हुई मृत्यु, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने की गौमां की अंतिम क्रिया




हर बार विश्व हिंदू रक्षा संगठन ही आता है गौरक्षा व गौअंतिम क्रिया के लिए सामने


शासन प्रशासन पर खड़े हो रहे हैं सवाल,क्या आवारा गाय के लिए शासन-प्रशासन की कोई नहीं है जिम्मेदारी।



रेहरिया । क्षेत्र के ग्राम सभा हिम्मतपुर में 2 दिन से गंभीर हालत में पड़ी गाय की ग्राम वासियों द्वारा विश्व हिंदू रक्षा संगठन के सदस्य विशाल शुक्ला को जानकारी दी जिसकी जानकारी विशाल शुक्ला के द्वारा विश्व हिंदू रक्षा संगठन के  जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कनौजिया को दी गई।सूचना प्राप्त होने के बाद पुष्पेंद्र कनौजिया हिम्मतपुर गांव पहुंचकर हिम्मतपुर विश्व हिंदू रक्षा संगठन की कार्यकारिणी को एकत्रित किया और प्राइवेट पशु चिकित्सक से गाय का इलाज शुरू कराया, जिस दौरान गाय की मृत्यु हो गई, संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाय की अंतिम क्रिया के लिए तुरंत बंदोबस्त कर गहरा गड्ढा खोदकर गाय की अंतिम क्रिया की अंतिम क्रिया करने के बाद 2 मिनट का मौन धारण कर गाय को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान जिला सचिव नवनीत कुमार ,ब्लॉक उपाध्यक्ष देव कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष शशिकांत शुक्ला, सदस्य विशाल शुक्ला, रजनीश कुमार यादव ,राहुल शुक्ला, सुरजीत यादव, वीरपाल कनौजिया, मुलायम सिंह यादव, उमाकांत शुक्ला, रोहित यादव, विशेष कुमार यादव, करण कुमार, विनीत शुक्ला ,चमन शुक्ला, दीपू कुमार ,शोभित राज, आज विश्व हिंदू रक्षा संगठन की टीम मौके पर मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज

*बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज* अमित कुमार रिपोर्टर मिनर्वा न्यूज  *बरवर खीरी। नगर के ...