Monday, 10 August 2020

अवैध धन उगाही के चलते निष्कासन पत्र दिया गया हाथ मे

अवैध धन उगाही के चलते निष्कासन पत्र दिया गया हाथ मे


 देवेन्द्र राणा पुत्र  बलवीर सिंह, लामा जनपद बाँदा, उ0प्र0 को संगठन में आंवटित पद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा  मोर्चा को संगठन विरोधी गतिविधियों एवं अवैध धन उगाही में संलिप्तता के कारण श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण अवतार सिंह भाटी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में  एवं विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया  उन्होंने बताया  देवेंद्र सिंह के द्वारा  लगातार  महिलाओं के साथ अभद्रता धन उगाही व संगठन के  लेटर पैड  का दुरुपयोग  कर  दूसरे पंजीकरण संख्या  से  लोगों को  प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व  आवंटित कर दिए  यह जानकारी संज्ञान में आने पर  सभी प्रकरणों की जांच  राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से कराई गई  जिसमें  देवेंद्र सिंह राणा को दोषी पाया गया  जिसके बाद  इनको  संगठन से  निष्कासित करने की कार्रवाई  की गई इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री उदयवीर सिंह नगर अध्यक्ष अंकुर सिंह अमरेश सिंह, प्रशान्त सिंह चौहान, चन्द्रभान सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी में तैनात विद्युत उपखंड अधिकारी के सरकारी सीयूजी नंबर पर प्...