Monday, 22 March 2021

*जब दिल में जज्बात हो तो मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाती है रईस खां*

*जब दिल में जज्बात हो तो मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाती है रईस खां*

*मोहम्मदी खीरी*

साइकिल यात्रा का समापन करने के उपरांत लौटे रईस खां नगर मोहम्मदी के निवर्तमान अध्यक्ष  इकरार अहमद खान व संतोष कुमार दिक्षित शमसुद्दीन लवली ने किया जोरदार स्वागत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी व समाजवादी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे एवं कद्दावर नेता आजम खां के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक चलने वाली साइकिल यात्रा का समापन कल लखनऊ में हुआ  साइकिल यात्रा का समापन कराकर लौटे क्षेत्र के वरिष्ठ  समाजवादी कार्यकर्ता रहीस खां खजुरिया का मोहम्मदी नगर अध्यक्ष इकरार अहमद खान ने  नगर आगमन पर समाजवादी नेताओं ने जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया  रईस खां उचौलिया से साइकिल यात्रा में सम्मिलित होकर लखनऊ तक साइकिल यात्रा को सफल बनाया था समापन कराने के बाद आज वह अपने घर वापस आए रईस खां से पूछने पर बताया जब दिल में जज्बात हो तो मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाती है कहा काफिला हजारों का था और हम लोग धीरे-धीरे अपने करवा के साथ राजधानी लखनऊ की तरफ बढ़ते गए साइकिल यात्रा का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन कर हमारे लोगों की हौसला अफजाई की इस मौके पर मौजूद एडवोकेट राजन वाल्मीकि,  मुन्ना अंसारी, एडवोकेट एहसान,तौहीद मंसूरी, मंसूरी शमसुद्दीन, सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Saturday, 20 March 2021

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मदी ब्लॉक में किया गयाभारत सरकार के पूरे होते वादे यही है भाजपा के इरादे

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मदी ब्लॉक में किया गया
भारत सरकार के पूरे होते वादे यही है भाजपा के इरादे
मोहम्मदी खीरी प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने किया इसके बाद ब्लॉक सभागार में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया 

जहां मोहम्मदी विधानसभा में 4 वर्ष में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित पुस्तिका का विमोचन विधायक द्वारा किया गया गोष्ठी में आए लोगों को संबोधित करते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप रहा है शिक्षा स्वास्थ्य सड़क और बिजली के क्षेत्र में तमाम कार्य हुए हैं मोहम्मदी विधानसभा में 4 पावर हाउस बन चुके हैं और दो पावर हाउस स्वीकृत हैं प्रत्येक मजरे का विद्युतीकरण हो चुका है शिक्षा के क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है 
मोहम्मदी विधानसभा के 30 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम हो चुके हैं मियापुर के विद्यालय को मुख्यमंत्री पोर्टल सहित राष्ट्रीय पटल पर जगह मिल चुकी है उन्होंने कहा कि उनका अगला कार्य मोहम्मदी से बाईपास निकलवाना है जिसके लिए वह प्रयासरत हैं  गोष्ठी को उप जिलाधिकारी स्वाती शुक्ला जिला उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया, रमाकांत द्विवेदी, गोविंद गुप्ता बार संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने भी संबोधित किया गोष्ठी का संचालन रवि शुक्ला ने किया इससे पूर्व विधायक ब उपजिलाधिकारी ने विकासखंड परिसर में लगवाए गए शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग बाल पुष्टाहार विभाग गन्ना विभाग कृषि विभाग सहित तमाम विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी  धर्मेंद्र पांडे ,खंड विकास अधिकारी पसगवां, जेई सतीश चंद्र मौर्य जिला महामंत्री मनोज वर्मा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता राजापुर मंडल अध्यक्ष राम भरोसे वर्मा बरबर चेयरमैन नसरीन बानो अधिशासी अधिकारी मोहम्मदी डीके मिश्रा अधिशासी अधिकारी बरबर सपना भरद्वाज ब्लॉक प्रमुख आशीष रस्तोगी मनोज गुप्ता दिनेश गुप्ता आलोक सिंह आदित्य प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे

*सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई एवं नवनियुक्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन...**शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता:- डॉ अखिलेश शुक्ल

जिला ब्यूरो 
अंशिका सक्सेना 
मिनर्वा न्यूज चैनल 24×7

*सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई एवं नवनियुक्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन...*

*शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता:- डॉ अखिलेश शुक्ल*
गोण्डा/इटियाथोक:- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, सेवाकाल में रहते हुए वह बच्चों को शिक्षा देते हैं और सेवानिवृत्त के बाद वे अपने अनुभवों के आधार पर समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं यह बात प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक के अध्यक्ष डॉ अखिलेश शुक्ल ने सेवानिवृत्त शिक्षक की विदाई एवं नवागत शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में कही। जिले के इटियाथोक ब्लॉक के सोमरही न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरमाफी के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई एवं नवनियुक्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सोमरही व कोनिया बनकट न्याय पंचायत के शिक्षकों ने शिरकत की। 

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के संयोजक रहे डॉ अखिलेश शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पांडेय, इस वर्ष ब्लॉक के एकमात्र सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक चंद्रदेव मिश्र, कोषाध्यक्ष देव प्रभाकर पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व सरस्वती वंदना से किया इसके पश्चात सभी शिक्षकों ने चंद्र देव मिश्र जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष देव प्रभाकर पांडेय ने कहा कि श्री मिश्र विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन वो हम सभी के हृदय से कभी सेवानिवृत्त नही होंगे। इसके अलावा सभी अतिथियों ने श्री मिश्र के साथ कार्यानुभव साझा किए साथ हीं चंद्र देव मिश्र ने भी अपने कार्यकाल के खट्टे मीठे अनुभव सभी से बताया जिससे वहां उपस्थित शिक्षक भाव विभोर हो गए। अंत मे सभी शिक्षकों ने श्री मिश्र को स्मृति चिन्ह के रूप में विभिन्न सामग्री भेंट की जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सर्वेश कुमार शुक्ल, राम सुभाष मिश्र, आशीष शुक्ल, शौनक शुक्ल, शिवराज, सलमान, रोहिणी नंदन मिश्र, गोपाल प्रसाद, अरुण मिश्र, ओविन्द सोनकर, रमेश गुप्ता, शिवानंद चौरसिया, संतोष कुमार मिश्र, रामाशीष चौरसिया, अजय वायपेयी, महेश चंद्र, दयानंद तिवारी, विमल प्रजापति, शिव कुमार तिवारी, आलोक शुक्ल, राम प्रसाद वर्मा, शिव गोपाल सहित अन्य शिक्षकगण व निर्मल सिंह संवाददाता मवजूद रहे।

*किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन**कृषि कानून में पुनर्विचार करे सरकार ..भाकियू अवध*

*किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

*कृषि कानून में पुनर्विचार करे सरकार ..भाकियू अवध*

भाकियू (अवध) राजू गुट संगठन  के द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया भाकियू अवध के द्वारा किसानों की समस्या को लेकर 3 जनपदों में संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में किसान न्याय अधिकार यात्रा चलाई जा रही है उसी क्रम में 19 बीं तहसील मितौली तहसील अध्यक्ष अमित शुक्ला की अगुवाई में और अंतिम तहसील में प्रदर्शन कर बिंदुवार समस्याएं उठाई गई किसान नेता श्यामू शुक्ला किसानों को संबोधित करते हुये  कहा यदि प्रशासन के द्वारा किसानों को अपनी बात कहने के लिए एवं जायज मांगों को लेकर लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन का जो अधिकार प्राप्त है उसको समाप्त करने की मंशा से तानाशाही रवैया अपनाकर प्रशासन के द्वारा किसानों के ट्रैक्टरों को एक बार के लिए पाबंद किया जा रहा है तथा 500000 की मुचलका भरवाए जा रहे हैं एवं गांव के गरीब किसानों के ऊपर में प्रशासन के द्वारा धड़ल्ले से 107/ 16 की कार्रवाई करके शोषण व आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है जो कि निंदनीय इस पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा विकासखंड बेगम के गांव मुगली पुर व्यासपुर आज तमाम गांव में किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है इसकी जांच कराकर किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाए  कथा की जिला सहकारी बैंकों में धन जमा कर कर्ताओं की मांग के अनुरूप भुगतान कराया जाए किसानों को विभिन्न समस्या को लेकर 16 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी और थानाप्रभारी को सौंपा गया।इस मौके पर संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता अतुल मिश्रा रमेश वर्मा किसान नेता रवि तिवारी अरविंद मिश्रा हेमनाथ वर्मा शाहाबाद तहसील अध्य्क्ष राहुल मिश्रा सदर तहसील अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह अभय प्रताप सिंह हरगांव मीडिया प्रभारी हिमांशु दीक्षित शोभित शुक्ला विकाश शुक्ला , लक्ष्मीकांत पिक्चर विपिन शुक्ला सचिन शुक्ला अनूप भगत सिंह प्रवीण सिंह मोहित बाबा प्रेरित शुक्ला दीपू जायसवाल   ओमप्रकाश गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सैफ सौरभ तिवारी असरफ रजा इमरान राधेलाल यादव आदि हजारो की सँख्या किसान साथी माताएं बहने मौजूद रही।

*किसान संयुक्त मोर्चा ने आज निकली रैली* *लखीमपुर खीरी।*

*किसान संयुक्त मोर्चा ने आज निकली रैली*
गुफरान खान रिपोर्टर मैगलगंज

 *लखीमपुर खीरी।* किसान सयुक्त मोर्चा की रैली आज जेबीगज से बरवर ,बरवर से मोहम्मदी से पुवाया बैरियर होते हुऐ निकली। जिसके बाद पुवायाँ के गुटैया में आयोजित कार्यक्रम के लिऐ रवाना हुए उसके बाद फिर पुवाया से शाहजहांपुर की और निकले,किसान,मजदूर  व्यापारी एकता के नारे के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह की अगुवाई में ट्रैक्टर यात्रा मोहम्मदी से पुवाया की तरफ पहुंची, जिसमें लगभग 200  ट्रैक्टर साथ में थे रैली में किसान काला कानून वापस लो के नारे लगा रहे थे, रैली में भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
मोहम्मदी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए,जहां पुलिस की कमान मोहम्मदी प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी और कस्बा इंचार्ज जगपाल सिंह ने संभाल रखी थी ,वही तहसीलदार विकास धर दुबे काफिले के साथ साथ रहे, उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला भी स्थित पर पूरी नजर बनाए हुए थीं।

*मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*गुफरान खान रिपोर्टर मैगलगंज

*मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
गुफरान खान रिपोर्टर मैगलगंज
मैगलगंज-खीरी!बेसिक शिक्षा विभाग के कम्पोजिट विद्यालय धर्माखेडा में शनिवार को कार्यानुभव प्रशिक्षिका गीता शाक्य द्वारा  विद्यालय परिसर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, पसगवां ब्लाक के जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश वाजपेई एवं महामंत्री सियाराम दिनकर द्वारा प्रतिभागियों में क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त करने बाली शिवानी देवी , द्वितीय स्थान प्राप्त करने बाली शिखा श्रीवास्तव, तृतीय स्थान प्राप्त करने बाली शीतू दीक्षित  को चयनित किया गया,साथ ही शिक्षक नेता द्वारा नगद पुरस्कार देकर प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया गया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र मिश्रा , पसगवां ब्लाक के देव प्रकाश सिंह,संगम वाजपेई, शिव कुमार गुप्ता,सोहन पाल,साक्षी मिश्रा,प्रिंयवदा मिश्रा, पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Friday, 19 March 2021

*पशुपालन विभाग द्वारा पशु आरोग्य मेला का आयोजन*

*पशुपालन विभाग द्वारा पशु आरोग्य मेला का आयोजन*
बंडा/शाहजहांपुर। पशुपालन विभाग द्वारा ब्लाक बंडा के ग्राम उदरा टिकरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। पशु आरोग्य मेला में मुख्य अतिथि के रूप में एलडीबी बंडा के चेयरमैन शिवसरन सिंह मौजूद रहे।मेला में दो सौ पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई।
          ग्राम उदरा टिकरी में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवसरन सिंह ने कहा कि गांव गांव पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है।पशु रोगग्रस्त हो,स्वस्थ हो तो किसान व पशुपालक भी खुश रहता है। उन्होंने गौवंशीय पशुओं को पालने पर जोर दिया।पशु चिकित्साधिकारी डॉ रवीन्द्र सिंह ने बताया मेले का उद्देश्य पशु चिकित्सा,टीकाकरण,बध्याकरण,कृत्रिम गर्भाधान,कृमिनाशक दवापान,लघु शल्य चिकित्सा के साथ अनुर्वरता(बांझपन) से ग्रसित दुधारू पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिमोहन वर्मा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही पशु बीमा, दुधारू पशुओं,डेरी योजनाओं सहित पशुओं में होने वाली बीमारियों व उपचार के बारे में जानकारी दी गई।मेले में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण,सहित पशु चिकित्सा से सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।पशु आरोग्य मेला में डा अमित मिश्रा,एलयू मंगूलाल सहित तमाम किसान व पशुपालक मौजूद रहे।

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...