Sunday 16 August 2020

तहसीलदार के घर छापा, रिश्वत का इतना पैसा मिला कि लग गया ढेर

 तहसीलदार के घर छापा, रिश्वत का इतना पैसा मिला कि लग गया ढेर




हैदराबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक मंडल राजस्व अधिकारी को एक करोड़ 10 लाख रुपये के रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी अधिकारी को बलाराजू को घूसखोरी के आरोप में हिरासत में लिया है.


तहसीलदार पर कथित तौर पर 28 एकड़ जमीन से संबंधित किसी मामले में यह रिश्वत लेने का आरोप है. ACB ने शुक्रवार की रात तहसीलदार बलाराजू नागराजू के घर पर छापा मारा और रिश्वत की रकम के साथ उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.


तहसीलदार के अलावा एसीबी अधिकारियों ने एक ग्राम राजस्व अधिकारी (VRO) बी साईराज को भी छापेमारी में हिरासत में लिया है. वो मलकानगिरी जिले के मंडल मुख्यालय में तैनात थे. इसे हैदराबाद से अलग कर एक नया जिला बनाया गया था.


एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने रिश्वत में ली गई रकम की गिनती की तो वो भी दंग रह गए. एसीबी की तरफ से यह छापा हैदराबाद के प्रमुख वाणिज्यिक और आवासीय परिसर में तहसीलदार के घर पर मारा गया था.


एसीबी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात शुरू हुआ ऑपरेशन शनिवार को भी जारी रहेगा. इस साल की शुरुआत में दो अलग-अलग मामलों में एसीबी ने दो महिला तहसीलदार को 93 लाख रुपए और 30 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा था.

Saturday 15 August 2020

एमएस धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है

 एमएस धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है


हालांकि वह आईपीएल के इस सीजन में खेलते नजर आएंगे. रैना ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करने अपने संन्‍यास की घोषणा की. रैना ने लिखा कि माही आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था. पूरे दिल से गर्व के साथ मैं इस यात्रा में आपसे जुड़ना चाहता हूं. रैना ने लिखा कि शुक्रिया भारत 

भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है।वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। वे घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलता है और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के उप कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा कैच पकङे है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैच खेले है। रैना १८ वर्ष की आयु में श्रीलंका के खिलाफ २००५ में अपने एक दिवसीय कैरियर की शुरुआत की और २०१० में अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ ही की। रैना भारत की विश्व कप २०११ की विजेता टीम का हिस्सा था। लेकिन विशेषज्ञों ने उनकी तकनीक अक्सर विशेष रूप से तेजी और छोटी गेंदों के खिलाफ सवाल उठाया गया है। उनका औसत विदेशी धरती पर इसे समर्थन करता है।

भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास। जी हा अब नही देखने को मिलेगा वो गगन चुम्बी छक्का जिसने भारत को दिलाया था 28 साल के विराम के बाद वर्ल्डकप

 बिग ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास। जी हा अब नही देखने को मिलेगा वो गगन चुम्बी छक्का जिसने भारत को दिलाया था 28 साल के विराम के बाद वर्ल्डकप।


  • *[1] महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी हैं।*
  • *[2] वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए।*
  •  *[3] धोनी भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, 2007–08 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज , २०११ क्रिकेट विश्व कप, आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया। उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई। ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई।*

MINERVA NEWS की तरफ से आप सभी देश वासियो को 74वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

 MINERVA NEWS की तरफ से आप सभी देश वासियो को 74वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।          🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳


आज चैनल के HEAD OFFICE में 74वा स्वतंत्रता दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया


आइये सुनते हैं श्रीकांत सिंह शाक्य को


भारत माता की जय जय हिंद जय भारत

Friday 14 August 2020

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 मै श्रीकान्त सिंह शाक्य आप लोगो को भारतदेश के 74वे स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देता हूं|


इसी के साथ मै आपके समक्ष कुछ पंक्तियां प्रस्तुत करने जा रहा हूँ:-                                अब तक जिसका खून न खौला,खून नही वो पानी है,,            जो भारतदेश के काम न आये वो बेकार जबानी है|                                         कुछ नशा तिरंगे की आन का है,कुछ नशा तिरंगे के मान का है,,हम लहरायेंगे हर जगह तिरंगा,हम लहरायेंगे हर जगह तिरंगा,,ऐसा ही कुछ नशा हिन्दुस्तान की शान का है,,दो सलामी इस तिरंगे को जिससे तुम्हारी शान है,,सर ऊँचा रखना तिरंगे का जब तक दिल मे जान है|                 #जय_हिन्द_जय_भारत                  #भारत_माता_की_जय

बैल को निकालने के लिए कुएं में कूदे तीन व्यक्ति एक की मौत

 बैल को निकालने के लिए कुएं में कूदे तीन व्यक्ति एक की मौत

श्रीकांत सिंह शाक्य


संसारपुर खीरी| थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम भरिग़वा में कुएं में गिरा बैल बैल को निकालने के लिए कुएं में कूदे

 तीन व्यक्ति एक की हुई मौत|

मृतक की फाइल फोटो


जनपद लखीमपुर के थाना मैलानी क्षेत्र भरिग़वा मे 14-08-2020 को सुबह लगभग 6:00 बजे गांव के अंदर बने हुए कुएं में अनूप सिंह का बैल गिर गया था जिसको निकालने के लिए अनूप पुत्र स्वर्गीय राम सिंह अनिरुद्ध पुत्र स्वर्गीय राम सिंह वह आदित्य पुत्र स्वर्गीय राम सिंह कुएं में कूद पड़े तीनों व्यक्ति कुएं में डूब कर बेहोश हो गए तथा उन्हें बाहर निकाला गया उपरोक्त तीनों लोगों को उपचार हेतु बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया सूचना के अनुसार अनूप सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया|

अनिरुद्ध व आदित्य को 1 घंटे बाद होश आ गया और उनका उपचार चल रहा है बैल को भी जीवित अवस्था में कुएं से बाहर निकाल लिया गया| मौके पर पशुपालन स्वास्थ्य विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड ,तहसीलदार व थाना मैलानी का पुलिस बल, और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा|

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...