Friday, 17 May 2024

भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने एकजुट होने का आवाहन किया



भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने एकजुट होने का आवाहन किया

अमरिया/पीलीभीत ÷आज दिनांक 12मई 2024को भारतीय किसान यूनियन भानु ने एक विकास गोष्टी अमरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत पंसोली गौंटिया में जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी की अध्यक्षता में आयोजित हुई पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने कहा कि किसानों को एकजुट होने की आवश्यकता है एक जुट होने की जरूरत है पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अमरिया रामगोपाल प्रजापति ने कहा कि अमरिया किसान आवारा पशुओं से परेशान है, पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने कहा कि विकास खंड अधिकारी अमरिया की लापरवाही के कारण गरीब जनता और किसान परेशान हैं, पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ललौरी खेड़ा ने कहा कि पंसोली गौंटिया की जनता विकास के अभाव में  जनता परेशान हैं गांव की गलियों में कीचड़ और गड्डे  होने के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है पंचायत में उपस्थित डोरी लाल पाल,छद्दमी लाल , महिला तहसील अध्यक्ष अमरिया मीना देवी, शंकर लाल, डोरी लाल शर्मा, डोरी लाल उपाध्याय, वीरेंद्र गिर, ओमकार प्रजापति युसुफ,आशेराम, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, पोशाकी लाल, शिशुपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...