Friday, 24 September 2021

*नही रहे कर्नल विनोद शुक्ला* *हामिद अंसारी मिनर्वा न्यूज़*

*नही रहे कर्नल विनोद शुक्ला*  

*हामिद अंसारी मिनर्वा न्यूज़*
*गोला गोकर्णनाथ*। नगर के समीपवर्ती ग्राम हैदराबाद   निवासी कर्नल विनोद कुमार शुक्ला का हृदय गति रुक जाने के कारण बीती 21 सितंबर की रात को निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार उनके लखनऊ स्थित आवास पर किया गया।        ज्ञात हो कि श्री शुक्ल ने 32 वर्षो तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने 1962 का भारत- चीन युद्ध, 1965 व 1971 के भारत पाकिस्तान युद्धों में सक्रियता से भागीदारी की। उन्होंने बांग्लादेश को भेजी गई शांति सेना के मुखिया के तौर पर अगुवाई भी की। उन्होंने सैन्य परम्परा को कायम रखते हुए अपने एकलौते पुत्र पंकज शुक्ल को भी भारतीय सेना में भेजा जो वर्तमान में कर्नल पद पर कार्यरत हैं। कर्नल विनोद कुमार शुक्ला अपने तीनो भाइयों में मझिले थे। इनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी और हैदराबाद घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। श्री शुक्ल के भतीजे एडवोकेट मनोज शुक्ला ने बताया कि कर्नल विनोद कुमार शुक्ला ने भारत, चीन व पाकिस्तान के साथ युद्ध में अहम भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज

*बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज* अमित कुमार रिपोर्टर मिनर्वा न्यूज  *बरवर खीरी। नगर के ...