Wednesday, 1 September 2021

पुवाया कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पावन पर्वविपिन राठौर

पुवाया कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पावन पर्व
विपिन राठौर
 शाहजहांपुर जिले के पुवायां कोतवाली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया गया। कोतवाली में भगवान श्री कृष्ण के जीवन लीला को भजन कीर्तन के माध्यम से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान एक बार जोरदार बारिश हुई जिससे कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई लेकिन वारिस कुछ ही देर में रुक गई। जन्माष्टमी के पर्व के साथ रात 12:00 बजे तक भंडारे का आयोजन रहा तथा 12:00 बजे पूजन के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के तमाम उच्च अधिकारी एवं पुवाया क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...