Saturday, 25 September 2021

*नवागत एडीएम ने ग्रहण किया कार्यभार, संभाला कामकाज**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*नवागत एडीएम ने ग्रहण किया कार्यभार, संभाला कामकाज*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
*शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शीर्ष प्राथमिकता : एडीएम*

लखीमपुर खीरी 25 सितंबर 2021 : शनिवार की पूर्वाहन नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार ने जनपद खीरी पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। एडीएम संजय कुमार जनपद जौनपुर के मूल निवासी हैं। वह 2010 बैच के पीसीएस अफसर है। इससे पूर्व वह जनपद हरदोई में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यरत थे। वह अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं, एसडीएम बांदा बिजनौर व जालौन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना। उन्होंने बताया कि वह अंतिम व्यक्ति के आंसू पोछने का काम करेंगे। नवागत एडीएम के खीरी पहुंचने पर एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...