Monday, 30 August 2021

*एस.डी.पी.आई. कार्यकर्ताओ से सम्मेलन में पहुँचने की अपील*

*एस.डी.पी.आई. कार्यकर्ताओ से सम्मेलन में पहुँचने की अपील*
*लखीमपुर (खीरी)* सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एस.डी.पी.आई.) के जनपद लखीमपुर (खीरी) के जिलाध्यक्ष रियाज़ सिद्दीकी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 6 सितंबर को दारुल शिफा लखनऊ में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचने की अपील की। सम्मेलन दारुल शिफा लखनऊ में 10 बजे से शुरू होगा। जिसमे उत्तर प्रदेश कमेटी  सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शाबान करीमी करेंगे। सम्मेलन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश संयोजक तारिक शमीम व सलीम खान शामिल होंगे।
एस.डी.पी.आई. का आगामी विधानसभा चुनावों से पहले होने वाला यह कार्यकर्ता सम्मेलन समाज व राज्य की अन्य सियासी पार्टियों को एक संदेश दे सकती है।
जिलाध्यक्ष के अनुसार लखनऊ के दारुल शिफा के ए ब्लॉक के कॉमन हाल में होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन से पार्टी को आगे की रणनीति तय करने में आसानी होगी।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...