Tuesday 28 July 2020

29 जुलाई की कुछ मत्त्वपूर्ण जानकारी MINERVA NEWS 24×7 के साथ घर बैठे पाइए

29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।

1786 -  पहला अख़बार पश्चिम के एललेघनी, पिट्स गैजेट में प्रकाशित हुआ।

1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संघि पर हस्ताक्षर किए।

1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।

1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।

1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।

1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।

1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।

1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई। उस वक्त लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा।

1983 – पहले चालक रहित विमान 'मिनी' ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45 वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।

2019 - भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की R-27 मिसाइलों को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2019 - वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में विश्व के सबसे छोटे बंदर के जीवाश्म का पता लगाया।

2019 - गार्डेन रिसर्च शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का 100वां युद्ध पोत विशाखापत्‍तनम में एलसीयूएल-56 में शामिल।

2019 - भारत और म्यांमार ने अपने सैन्य संबंधों को बढ़ाने और सामरिक सुरक्षा के लिहाज से रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।


29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉


1883 – इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फासीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी (Benito Mussolini) का जन्म हुआ।

1904 - जे. आर. डी. टाटा - आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

1905 - डैग हैमरस्क्जोंल्ड - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

1927 - माधव सिंह सोलंकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के नेता । भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके व चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

1931 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।

1990 - एली एवराम स्वीडिश हिन्दी अभिनेत्री।


29 जुलाई को हुए निधन👉


1890 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

1891 - ईश्वर चन्द्र विद्यासागर - प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी का निधन कलकत्ता में हुआ।

1996 - अरुणा आसफ़ अली - 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।

2001 - एडवर्ड गिरेक - पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।

2003 - जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

2009 - महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी।

2017 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।

2019 - गुजरात के दिग्गज पाटीदार नेता और पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन ।

2019 - वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ का निधन।


29 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


⭐ श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा जयन्ती।

⭐ श्री माधव सिंह सोलंकी जन्म दिवस।

⭐ श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस।

⭐ विश्व बाघ दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

No comments:

Post a Comment

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...